शिवपुरी: गुरू नानक इंटनरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। आज पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती की पूजा आदरणीय संचालक श्रीमान महिपाल अरोरा, श्रीमति नीलम अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमति पूर्णिमा अग्रवाल व विद्यार्थियों अर्पित रघुवंशी एवं तक्षिका मंगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा शिक्षकों का महत्व व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में व्यक्तित्व का वर्णन किया गया। तत्पश्चात् भारतीय संस्कृति के अनुसार शिक्षकों को तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ देकर विद्यार्थियों लविश्का शर्मा ,अभिनव सिंह और सार्थक अरोरा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मध्य में आदरणीय संचालक महोदय द्वारा शिक्षकों की भूमिका व महत्व को राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही शिक्षक वह व्यक्ति है जो स्वयं प्रज्ज्वलित होकर विधार्थी को रोशन प्रदान करता है। साथ ही संचालक महोदय ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षकों के निर्देशन मानते हुए अपने राष्ट्र के एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए। संचालक महोदय के प्रेरणादायक उद्धोदन के पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए सामान्यज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया और उसके साथ ही कायकृम का समापन हुआ।

गुरू नानक इंटनरनेशनल स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment