शिवपुरी: जिला कोर्ट विशेष न्यायाधीश ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाली महिला अधिकारी को दोषी मानते हुए 4 साल कैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। महिला अधिकारी शिवपुरी जिला पंचायत में मध्याह्न भोजन शाखा में टास्क मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। 3 साल से अधिक सजा होने के चलते महिला अधिकारी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। मामले में पैरवी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी हजारी लाल बैरवा ने की।
फरियादी रमेश जाटव निवासी ग्राम बडोरा जनपद पंचायत करैरा ने 30 नंबबर को 2016 को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शासकीय माध्यमिक विद्यालय बडोरा में इंद्रा गांधी स्वसहायता समूह के माध्यम से मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य करता हूं। समूह में उसकी मां रती बाई अध्यक्ष व सावित्री चिढ़ार सचिव है।
गत 5 अक्टूबर 2016 को जिला पंचायत में मध्याह्न भोजन शाखा की टास्क मैनेजर कीनल त्रिपाठी ने उनके यहां निरीक्षण कर कार्रवाई करने का नोटिस दिया था। नोटिस निरस्त कराने के लिए कीनल त्रिपाठी ने उनसे 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

20 हज़ार रिश्वत मामले में भोजन शाखा की टास्क मैनेजर कीनल त्रिपाठी को 4 साल को जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment