शिवपुरी: शिवपुरी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक पति को अपनी ही पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में 10 साल की सजा मिली है। दरअसल, जब युवक ने युवती छेड़छाड़ की थी तब वह नाबालिग थी। घरवालों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। उसके बाद जब युवती बालिग हुई तो आरोपी के साथ ही शादी करा दी। अब कोर्ट ने उसे छेड़छाड़ के मामले में सजा सुना दी है।
ये मामला शुरू हुआ साल 2019 से। शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र की ठकुरपुरा की रहने वाली एक 16 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। परिजनों ने बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की। सिटी कोतवाली पुलिस ने 11 जुलाई को आरोपी युवक पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी दौरान जब युवती बालिग हुई, तो उसकी शादी परिजनों ने 19 मई 2021 को आरोपी युवक पंकज से ही करा दी।
महिला शादी के बाद अपने पति के साथ खुशी खुशी रहने लगी। युवती और पंकज को एक बच्चा भी हुआ। उनका दांपत्य जीवन काफी अच्छा चल रहा था। इस दौरान कोर्ट में छेड़छाड़ का मामला भी चलता रहा। अपने केस के लिए पंकज हर तारीख पर कोर्ट जाता रहा।
पत्नी की छेड़छाड़ में पति को हुई 10 साल की सजा
आखिरकार पंकज और महिला के लिए फैसले का दिन आ गया। पंकज को कोर्ट ने छेड़छाड़ के मामले में फैसला सुनाते हुए 10 साल की सजा सुनाई। महिला यह सोचकर काफी परेशान है कि उसकी ही छेड़छाड़ के आरोप में उसके पति को 10 साल की सजा सुनाई है। महिला ने कहा कि वह अब बेटे की परवरिश करे या पति को जेल से रिहा कराने के लिए न्यायालय के चक्कर लगाए। महिला ने कहा कि उसके न चाहते हुए भी पति को उसी की छेड़छाड़ के आरोप में 10 साल की जेल हो गई।

अजीबोगरीब मामला: पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में पति को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment