शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से है आज जनसुनवाई के दौरान युवक अपनी शिकायत लेकर आवेदन देने आया था तभी लाइन में लगा था पीछे से युवक की जेब कट गई जिसमें ₹14700 रखे हुए थे.
समिति की शिकायत करने आए थे
लोकल ट्रक ऑपरेटर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गुलजार शाह ने बताया कि शिवपुरी में 2010 में समिति का गठन हुआ था. जिसका नाम लोकल ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति था. जिसके अब्दुल रफीक अप्पल अध्यक्ष थे वहीं कई सदस्य उसमें शामिल थे जिसमें समिति सदस्य शुल्क 2100 प्रति गाड़ी के हिसाब से समिति द्वारा जमा कराया गए थे और कई शर्तें भी उसमें रखी गई थी. उन्होंने बताया कि इस समिति में लाखों रुपए फंड इकट्ठा हो गया लेकिन इस पैसे का हिसाब किसी ने नहीं दिया जब समिति के सदस्यों ने पैसे का हिसाब मांगा तो तो कोई हिसाब नहीं दिया गया और कहां गया कि आप हिसाब लेने वाले कौन होते हो जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष हम लोग हैं सभी लोगों ने इसका विरोध किया और अपने हिस्से के पैसे की मांग समिति की गई लेकिन समिति द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया और उनका शोषण किया गया इसके विरुद्ध कुछ लोगों ने अपनी एक नई समिति का गठन किया उसका नाम लोकल ट्रक ऑपरेटर सुरक्षा समिति है इसका गठन 2021 में किया गया
समिति की सांठगांठ से 6 चक्के वाली गाड़ी में 9 टन माल की लोडिंग क्षमता है लेकिन इन सभी लोगों की मिलीभगत के चलते उन सभी गाड़ियों में 9 टन के स्थान पर 11 टन माल ओवरलोड बिना किसी चेकिंग के भेजा जा रहा है एवं कुछ गाड़ियों के रोड टैक्स बकाया है जिससे शासन को नुकसान हो रहा है और फिटनेस की बैधता कुछ गाड़ियों की समाप्त हो चुकी है फिर भी उन गाड़ियों को बिना किसी चेकिंग के चलाया जा रहा है.
अध्यक्ष गुलजार शाह ने समिति में चलाई जाने वाली गाड़ियों की जांच की मांग की है वहीं उक्त लोगों के साथ हो रहे अन्याय से ट्रक मालिकों व ट्रक ड्राइवरों को न्याय दिलाने की मांग की है फंड के वापस पैसे दिलाई जाने की भी मांग की हैं.

जनसुनवाई में आए युवक की जेब कटी, 14700 रुपए चोरी, समिति की शिकायत करने आए थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment