Press "Enter" to skip to content

विधायक के भाई के दस्तावेज लगाकर लिया लोन, सिविल स्कोर से हुआ खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी के एक विधायक के भाई के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले 10 महीने बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। दरअसल, विधायक के भाई के दस्तावेजों को फर्जी तरीके से लगाकर लोन निकाल लिया गया था। जिसकी लिखित शिकायत विधायक के भाई ने 10 महीने पहले पुलिस से की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर विधायक के भाई ने पुलिस को एक ओर आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। 10 महीने बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने विधायक के भाई के साथ धोकाधड़ी करने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ठगों ने विधायक के भाई को निशाना

जानकारी के अनुसार, कोलारस भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के छोटे भाई मुकेश रघुवंशी पुत्र नारायण सिंह रघुवंशी उम्र 48 साल निवासी वार्ड नं. 10 के दस्तावेजों का फर्जी तरीके से दुरूपयोग कर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में किसी प्रायवेट कंपनी से पर्सनल लोन निकाल लिया और इस बात की मुकेश रघुवंशी को भनक तक न लगी। परन्तु जब मुकेश ने एक दिन अपनी सिविल स्कोर को ऐसे ही जांचा तो उनका सिविल स्कोर काफी कम था। मुकेश को शंका हुई और उन्होंने अपने सभी बैंक खातों को जांचा तो पता चला, उनके बैंक खातों पर कोई ऋण नहीं है। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अक्टूबर 2021 में एक शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज कराने की बात कही।

लेकिन पुलिस ने उक्त शिकायती आवेदन को हल्के में लिया क्योंकि लोन सिर्फ 9 हजार 599 रुपए का था। इसके बाद मामला बड़ा गया हो गया। मुकेश रघुवंशी ने विते कुछ रोज पूर्व एक बार फिर सिविल स्कोर को जांचा की तो उक्त 9 हजार रुपए का लोन बढ़कर 49 हजार रुपए का हो गया। इस पर मुकेश रघुवंशी फिर से सिटीकोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्हें पता चला कि जांच की स्थिती आज भी वहीं हैं जहां 10 माह पहले उनके आवेदन देने के समय पर थी। मुकेश रघुवंशी ने जब पुलिस को बताया कि जो लोन दस माह पहले 9 हजार रूपए था। वह बढ़कर अब 49 हजार रुपए का हो गया है। तब कहीं जाकर सिटी कोतवाली पुलिस ने दस माह बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!