शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना अंर्तगत बडौदी क्षेत्र में एक युवक ने बीते रोज कुएं में छलांग लगा दी। जिसका शव रात में रेस्क्यू कर निकाल लिया गया। शव की पहचान 19 वर्षीय देवराज धाकड़ पुत्र भज्जी धाकड़ के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देवराज धाकड़ को बडौदी क्षेत्र में कुएं पर कपड़े उतारने के बाद कुएं में कूदते दूर खड़े कुछ लोगों ने देखा था। परंतु वह बाहर नहीं निकला। जिसके बाद उक्त लोगों ने कुएं पर जाकर देखा तो युवक कुएं में भरे पानी मे भी नहीं दिखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो युवक के कपड़े कुएं पर रखे मिले परंतु युवक का पता नहीं चला।
देवराज को पुलिस ने पहले आसपास तलाशा परन्तु देवराज का पता नहीं लगा। जिसके बाद कुएं में गोताखोर को उतारा। परंतु कुएं में पानी अधिक होने के चलते गोताखोरों देवराज को खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मौके पर नगर पालिका की फायर बिग्रेड व सेक्शन मशीन को बुलाया। जिसकी मदद से कुएं के पानी को कुछ हद तक खाली किया। जिसके बाद फिर एक बार गोताखोरों को कुएं में कुदाया गया कुछ देर बाद गोताखोरों ने देवराज धाकड़ के शव को खोज निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस ने देवराज धाकड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खो चुका था मानसिक संतुलन
जानकारी के अनुसार देवराज धाकड़ पिछले कुछ माह से मानसिक संतुलन खोता जा रहा था। बीते 25 अगस्त को भी देवराज बडौदी क्षेत्र में बनी पानी की टंकी पर भी चढ़ गया था। जिसे क्षेत्रीय लोगों ने समझाबुझा कर नीचे उतार लिया था। देवराज अपने घर पर भी झगड़ता रहता था। जान गंवाने वाली हरकतें करने लगा था। बीते रोज देवराज की यही हरकत ने उसकी जान ले ली फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कुए में कूदकर युवक ने दी जान, टंकी पर चढ़कर पहले कर चुका था आत्महत्या का प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment