शिवपुरी: चार बीघा जमीन के लिए पांच लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेटे की तीन पसलियां टूट गईं हैं। पुलिस ने एक्स-रे व मेडिकल रिपोर्ट के आधार हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकानी के मुताबिक भरत (32) पुत्र मातादीन पाठक निवासी थनरा अपने पिता मातादीन (70) पुत्र बाबूलाल पाठक के संग खेत से भैंसों का दूध लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के वीरसिंह कुशवाह, भगवान सिंह कुशवाह, पवन कुशवाह, नंदकिशोर कुशवाह और जितेंद्र कुशवाह मिल गए। पांचों ने मिलकर लाठियों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।
हमले में घायल भरत पाठक को जीएमसी झांसी भर्ती कराया। एक्स-रे रिपोर्ट में भरत की तीन पसलियां टूट गईं हैं। थनरा चौकी प्रभारी सतीश जयंत ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा का इजाफा कर लिया है। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जितेंद्र कुशवाह फरार है।

4 बीघा ज़मीन के लिए 5 लोगों ने पिता पुत्र को पीटा, बेटे की 3 पसलियां टूटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment