Press "Enter" to skip to content

मिनी वृंदावन में राधा अष्टमी की धूम हजारों भक्तो ने सुबह मनाया दधिकांधा उत्सव / Shivpuri News

शिवपुरी: राधा अष्टमी के पावन पर्व पर मिली वृंदावन कहे जाने वाले कोलारस में आज सुबह दधिकांधा उत्सव की शुरुआत हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला बुजुर्ग युवा बच्चे टोलियों के रूप में कोलारस की कुंज गलियों से होकर निकले इस बीच कोलारस की कुंज गलियों में बसे नगर वासियों ने अपनी छत से दूध दही व रंगों की बरसात की इस अद्भुत अवसर पर लोग राधा जी की भक्ति में रंगे हुए राधे-राधे जपते दिखाई दिए आज सुबह से ही कोलारस के मुख्य गोपाल जी मंदिर सहित पंचायती मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंचे गौरतलब है कि कोलारस नगर में राधा अष्टमी को पर्व को मनाने के लिए बाहर से बैंडबाजे, डीजे, कीर्तन मंडली एवं शहनाई वादकों को बुलाया जाता है। राधाष्टमी के पर्व पर सुबह से चलने वाले भक्ति कार्यक्रमों में शाम 4:00 बजे से एक चल समारोह निकाला जाएगा जिसमें भगवान राधा कृष्ण के विग्रह विमान में बैठा कर इस चल समारोह की शुरुआत की जाएगी यह चल समारोह बैंड बाजा, डीजे, शहनाई के साथ निकाला जाता है इस चल समारोह में आज हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!