Press "Enter" to skip to content

बैराड़ से हुई बाइक चोरी: CCTV से मोहना के रिश्तेदार ने पहचाना चोर ग्वालियर से बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 के पुरानी अनाज मंडी रोड़ स्थित मोहल्ले से शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी हुई अस्पताल कर्मी की बाइक को रघुराज धाकड़ ने खुद ही बैराड़ से 100 किलोमीटर दूर जाकर ग्वालियर से बरामद कर लिया। हालांकि युवक ने बाइक चोरी की शिकायत सीसीटीवी फुटेज के साथ बैराड़ थाने में दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज से रिश्तेदार ने पहचाना बाइक चोर

जानकारी के अनुसार बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी रघुराज धाकड़ की बाइक चोरी की घटना मंडी रोड़ स्थित बीज भंडार की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें बाइक चला रहे युवक की तस्वीर स्पष्ट नजर आ रही थी। बाइक चोर की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तो रघुराज के मोहना में रहने वाले एक रिश्तेदार ने तुरंत चोर को पहचान लिया। बाइक चोर मोहना का ही होने से जब रघुराज के रिश्तेदारों ने उस पर दबाव बनाया तो उसने ग्वालियर से रघुराज की बाइक को बरामद करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी रघुराज धाकड़ की रिपोर्ट पर से नामजद आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!