शिवपुरी: खबर शिवपुरी के अमोला थाना अंतर्गत आने वाली सलैया से है. बताना होगा कि बीते दिनों शाम के 5 बजे युवक करैरा से अपने घर अमोला क्रेशर रहा था तभी सलैया के पास मोड़ पर दो लुटेरे स्प्लेंडर प्लस बाइक से आए और युवक के साथ लूट का प्रयास किया.
जानकारी के अनुसार आदित्य चौहान पुत्र धर्मेंद्र चौहान निवासी अमोला क्रेशर ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह हीरो फाइनेंस कंपनी में फाइनेंस कर्मचारी का काम करता है. और करैरा से अमोला क्रेशर उसके घर आना जाना उसका लगा रहता है. इसी दरमियान 30 तारीख को जब वह करैरा से अपनी ड्यूटी खत्म कर कर शाम के 5 बजे के आसपास अमोला क्रेशर आ रहा था तभी सलैया मोड़ पर दो बदमाश स्प्लेंडर प्लस गाड़ी से आए और आगे गाड़ी लगा दी जिसके बाद पीछे बैठे युवक ने कट्टा निकालकर आदित्य की तरफ किया और बैग छीनने मोबाइल बाइक छीनने का प्रयास किया जिसके बाद आदित्य ने अपना हेलमेट निकालकर उक्त लुटेरों में मार दिया इसके बाद वहां से ट्रक गुजर रहा था और लुटेरे फरार हो गए. आदित्य ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया. पुलिस ने अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है.
वही आदित्य ने बताया कि वह लुटेरे जब सामने आएंगे तब वह उनको पहचान लेगा. आदित्य ने बताया कि एक लंबा सांवले रंग का लाल शर्ट व जीन्स की पेंट पहना था तथा दूसरा सांवले रंग का हरे रंग की टीशर्ट और काला पेंट पहना था। दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच रही होगी।

हीरो फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट का प्रयास, लुटेरों में मारा हेलमेट हुए असफल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment