Press "Enter" to skip to content

रात में सोते समय मां बेटे को सांप ने काटा, 4 वर्षीय बेटे की हुई मौत, मां अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिरली में रात में सोते समय मां बेटे दोनों को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद बेटे ने दम तोड़ लिया वहीं माँ का इलाज जारी हैं.

जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र रूपेश लोधी उम्र 4 साल एवं मां वर्षा पत्नी रूपेश लोधी निवासी चिरली करैरा रात में सो रहे थे तभी सोते समय सांप ने पहले बेटे को काटा, फिर मां को काटा तो नींद खुली तो पास में सांप बैठा दिखा तो मां चिल्लाई, आवाज सुनते ही परिजन आ गए और मां की झाड़ फूक करने में लगे रहे, फिर बेटे को देखा तो वह भी सांप के काटने से बेहोश था परिजन मां बेटे दोनों को झांसी अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया एवं मां का अस्पताल में इलाज जारी है और खतरे से बाहर है परिजन बेटे को करैरा थाना लेकर आए जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया. और मां का झांसी के अस्पताल खैरांती में इलाज चल रहा है और वह अब बिल्कुल स्वास्थ्य बताई जा रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!