Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर शांति भंग करने के मामले में 2 शिक्षकों को किया सस्पेंड / Shivpuri News

शिवपुरी: सोशल मीडिया पर जाति समूह को दृष्टिगत रखते हुए टिप्पणी किए जाने पर प्राथमिक शिक्षक एवं शिक्षक को निलंबित किया है.

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जारी आदेश के तहत सोशल मीडिया पर विशेष जाति समूह को दृष्टिगत रखते हुए शांति भंग करने हेतु टिप्पणी किए जाने पर खनियाधाना के शा. प्रा. शाला गढरौली के प्राथमिक शिक्षक साकेत पुरोहित एवं पिछोर के शा. मा. वि. बमना के शिक्षक सुशील शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

सोशल मीडिया पर लगी है धारा 144

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर जातिगत विवाद को देखते हुए कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धारा 144 लागू की थी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!