शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 31 अगस्त को थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में खनिज नाका नए चौराहा चंदेरी रोड पर वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी वाहन चैकिंग हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर साईकिल क्रं. एमपी33 एमआर 8724 के मोटर साईकिल चालक को रोककर पकड़ा जो थाना पिछोर के अप. क्रं. 496/22 धारा 379 ता.हि. का मसरुका होने से उक्त वाहन जप्त किया व आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया कि वह अपने दो अन्य साथी निवासी ग्राम अछरौनी व नयागाँव के साथ मिलकर मोटर साईकिल चोरी करते है तथा एक साथी चोरी की गई मोटर साईकिलो का सामान बदलकर अन्य लोगो को बेचते है तथा दूसरा लोगो को मोटरसाईकिल बेचने के काम करता है। आरोपी ने पूछताछ पर उक्त मोटर साईकिल सहित अन्य 6 मोटर साईकिलें कस्बा पिछोर व आस पास के क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया. आरोपी द्वारा चोरी की गई अन्य 6 मोटर साईकिलों अपने घर से बरामद कराई है. पकडी गई अन्य 6 मोटर साईकिल मे से एक मोटर साईकिल हीरो HF डीलक्स क्रमांक MP33 MP 4355 थाना पिछोर के अप. क्र. 501/22 धारा 379 भादवि का मसरुका है। आरोपी व्दारा 5 मो. सा. के चैसिस नंबर MBLHAC026KHC01816, MBLHA11EVD9A02424, MBLHA11ATG9B41280, MBLHA7153H9G09354, MBLHAR058H9L15622 है. जप्तशुदा मोटर साईकिल एक ही कम्पनी हीरो HF डीलक्स है. जिनकी कुल कीमत 5 लाख रुपये है। आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर 3 सितंबर तक है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिहं गुर्जर , उ.नि. बी.एल. दोहरे, स.उ.नि. शैलेन्द्र सिंह चौहान, स.उ.नि. अमरलाल बंजारा, स.उ.नि. जहान सिंह, प्र.आर. हिमांशु चतुर्वेदी, हीरा सिंह पाल, अरविन्द यादव, राजेन्द्र यादव, राघवेन्द्र चौहान, आर. रूपेन्द्र यादव, राघवेन्द्र पाल, बृजेश राणा, हीरा मौर्य, कमल सिंह, मांगीलाल, बचान तोमर, माधव शंकर, गौरव जाट, प्रदीप कौरव की सराहनीय भूमिका रही.

बड़ी सफलता: 5 लाख कीमत की 7 मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment