Press "Enter" to skip to content

नेत्र सहायक को अधीक्षका के पति धर्मेंद्र कोली ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है बताना होगा कि आज मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एसपी को ज्ञापन दिया है जिसमें उन्होंने बखान किया है कि नरवर ब्लॉक में सीनियर छात्रावास अधीक्षक के प्रति धर्मेंद्र कोली द्वारा नेत्र सहायक रामेश्वर चौहान को धमकाने का मामला सामने आया है जिसमें वह झूठा केस लगाने की धमकी दे रहे हैं.

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव ने बताया कि नरवर में सीनियर छात्रावास में बच्चों का परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गई हुई थी तभी टीम स्वास्थ्य विभाग की परीक्षण करके वापस आ गई रात्रि के समय लगभग 10:30 बजे नेत्र सहायक रामेश्वर चौहान के फोन पर अधीक्षका के पति धर्मेंद्र कोली का फोन आया और उन्होंने नेत्र सहायक को गाली गलौज एवं अभद्रता, पत्नी से छेड़खानी तथा हरिजन एक्ट लगवाने की धमकी दे डाली. वहीं मनोज भार्गव ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत को भी वह जातिगत गालियां एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करता रहा. जिसके विरोध में आज मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एसपी को आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!