शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के वन क्षेत्र की लोखरी बीट क्षेत्र के अगर्रा गांव में वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाने पहुंचे वन कर्मियों के साथ दबंगो ने झूमा झपटी कर दी इसके साथ ही वन कर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा दिया। जानकारी के अनुसार वन विभाग का अमला लोखरी बीट अंतर्गत आने बाले ग्राम अगर्रा में अबैध 200 बीघा जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटाने गया हुआ था। इसी दौरान वन विभाग के एसडीओ एस के सिंह के नेतृत्व में अमला अगर्रा में लालाराम धाकड़ के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटा रहा था।
.इसी दौरान अतिक्रमण करने वाले लाला राम धाकड़ ने वन कर्मियों से मुहवाद शुरू कर दिया जिसके बाद लाल राम धाकड़ ने वन कर्मियों के साथ पहले झूमाझटकी की फिर मारपीट पर भी उतारू हो गया लाला राम धाकड़ इतने पर ही नहीं रुका उसने वन कर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुची और झगड़ा कर रहे लोगो को थाने लेकर आई जिसके बाद वनविभाग कि टीम ने अतिक्रमण को हटाकर चीरा बंदी कर प्लांटेशन के लिए जमीन को निर्धारित कर दिया है। वन कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों को कारवाई के लिए प्रतिवेदन सपने की भी बात कही है।
दवा पीने का किया ड्रामा य नही, जांच के लिए अस्पताल भेजा
वन विभाग की टीम अगर्रा में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी दौरान मौके पर घण्टे तक जमकर उपद्रव ओर ड्रामा हुआ बही इस ड्रामा के बीच एक शख्स ने कीटनाशक पीने का ड्रामा किया था जिसके बाद पुलिस शख्स को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुची थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कहीं है।

200 बीघा जमीन पर कर रखा था कब्जा, वन कर्मियों की फाड़ी वर्दी, मौके पर पहुंची पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment