शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित सब्जी मंडी से है. बता दें कि सब्जी मंडी में आज नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पहुंची वहीं उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अपनी दुकान ऊपर ही लगाएं और बाहर सामान ना रखें जिससे आवागमन भी बाधित ना हो और लोग पैदल भी निकल सकें और साफ-सफाई की व्यवस्था रखें सब्जी को बाहर फेंकने की जगह डस्टबिन में रखें.
जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आज सब्जी मंडी में वह सुबह पहुंची और उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी है कि वह अपना सामान और दुकान ऊपर ही लगाएं और रास्ते पर ना रखें जिससे खरीददारों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े वहीं सफाई व्यवस्था भी बेहतर रूप से हो सकेगी उन्होंने बताया कि नालों की साफ-सफाई और नालियों की साफ सफाई की जा रही है वहीं सहायता केंद्र के आसपास भी साफ सफाई की जाएगी जिससे शहर को स्वच्छ बनाया जाए अगर सामान रखा पाया गया तो उन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा इस दौरान नगरपालिका की टीम भी उनके साथ मौजूद रहे.
सुबह के साथ-साथ शाम को भी जाने लगी कचरा गाड़ी
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने एक नई पहल की शुरुआत की है उन्होंने बताया कि सुबह कचरा गाड़ी सभी वार्डों में जाती हैं. उसके साथ अब शाम को भी जाने लगी है जिससे दोनों समय कचरा उठाया जा सके उन्होंने सभी दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वह दिन भर का कचरा भी डस्टबिन में इकठ्ठा करके रखें उसको बाहर ना फेंके. और शाम को कचरा गाड़ी आने पर उसी में कचरा सभी लोग डालें.

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सब्जी मंडी में दी दुकानदारों को चेतावनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment