राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ भदाबावड़ी गांव में महिलाओं और बालिकाओं के साथ चर्चा और सामूहिक भोज का आयोजन
शिवपुरी: सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाए जाने हेतु जिले के भदाबावड़ी गांव में आज गुरुवार पोषण माह का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में गांव के आदिवासी महिलाओं के साथ चर्चा और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन के संबंध में जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गांव की सहरिया आदिवासी महिलाओं से चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और पटवारी व सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान गांव में हेल्थ चेकअप और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप भी लगाया गया।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं लेकिन हितग्राहियों के पास कार्ड नहीं है उन्हें आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा यदि गांव में चरनोई भूमि है जिसे आबादी भूमि के रूप में घोषित किया जा सकता है जिससे कि ग्रामीणों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा राशन, समग्र आईडी, मध्यान्ह भोजन आदि के बारे में चर्चा की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंद्रियाल, एसआरएलएम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव, सीएमएचओ डॉ.पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषिस्वर सहित विकासखंड स्तरीय और स्थानीय स्तर का आमला मौजूद रहा। इस मौके पर कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने बच्चों के साथ सामूहिक भोज किया और अंत में ग्रामीण महिलाओं को सहजन के पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए कहा।

महिलाओं और बालिकाओं के साथ चर्चा और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment