शिवपुरी: विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने सूदखोरों के दबाव में आने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय सोनू दीक्षित पुत्र सुरेश दीक्षित बीती रात घर से प्रसाद लेने कि कह कर निकला हुआ था रात्रि करीब 8:00 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने घर पर कुछ नहीं बताया सोनू दीक्षित को एकाएक उल्टियां होने लगी बिगड़ती तबीयत को देख परिजन उसे शिवपुरी शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि सोनू ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है जिसके बाद सोनू दीक्षित को परिजन शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया ग्वालियर में ही रात्रि करीब 12 बजे सोनू दीक्षित ने दम तोड़ दिया।
सूदखोरों के आते थे फोन मौटे व्याज के चलते कर्जे में डूबा –
जानकारी के अनुसार सोनू दीक्षित बस पर कंडक्टरी का कार्य करता था इसी दौरान उसने अपने इन्हीं कामों को पूरा करने के लिए सूदखोरों से 10% से भी ज्यादा ब्याज पर कुछ पैसे उधार लिए थे जिसके बाद सोनू दीक्षित पर लगातार फोन पर ब्याज सहित पैसों को लौटाने का दबाव सूदखोरों के द्वारा बनाया जा रहा था। मृतक सोनू दीक्षित के भाई जितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर कई फोन पैसों को वसूलने को लेकर आते थे जिसके चलते वह परेशान रहता था सोनू दीक्षित के परिजनों ने मौत के जिम्मेदार सूदखोरों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सोनू दीक्षित की मौत के बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

डंडा बैंक बालों से परेशान होकर युवक ने खाया जहर हुई मौत, मौटी रकम लेने का बनाते दबाव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment