Press "Enter" to skip to content

मड़ीखेड़ा बांध के गेट बंद, बिजली उत्पादन भी घटा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में कहीं-कहीं मामूली स्थानों को छोड़ दें तो बारिश का दौर कुछ दिनों से थमा हुआ है। सिंध नदी में पानी का बहाव कम रह जाने से मड़ीखेड़ा बांध के गेट बंद हैं। बुधवार की शाम से बिजली उत्पादन के लिए पानी घटाकर 140 क्यूमेक्स कर दिया है। अब बांध पर 60 की जगह 20 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। यानी 40 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है।

मड़ीखेड़ा बांध का बुधवार की रात 8 बजे जल स्तर 345.40 मीटर दर्ज किया गया। मानसून अंत तक बांध को 346.25 मीटर तक भरा जाना है। शिवपुरी जिले के अलावा सिंध नदी के कैचमेंट एरिया में भी बारिश अपेक्षाकृत कम रह गई है। रबी फसलों की सिंचाई को ध्यान में रखते हुए बांध को पूरा भरने की तैयारी चल रही है। सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के साथ ही बिजली उत्पादन भी आगे जारी रहेहगा। हालांकि गर्मियों में बिजली उत्पादन बंद हो जाता है।

मोहिनी सागर बांध के गेट भी बंद
मड़ीखेड़ा बांध के गेट बंद रहने से नीचे सिंध नदी पर बने मोहिनी सागर बांध नरवर कम पानी पहुंचने लगा। अब बिजली उत्पादन के लिए भी पानी की मात्रा घटा देने से मोहिनी सागर के गेट भी बंद कर दिए हैं। भविष्य में पानी बढ़ने से गेट खोलने की नौबत आ सकती है, इसलिए लोगों को आगाह भी किया है कि नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!