अस्पताल में चोरों की धमचक, तीन दिन में कई मोबाइल चोरी, ट्रेक्टर की लिफ्ट चुराई
लगातार बढती जा रही चोरी की वारदातों पर नहीं कस पा रही कोई लगाम
शिवपुरी: जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से चोरों की आहट एक बार फिर बढ़ गई है। चोरों ने पिछले तीन से चार दिनों में अस्पताल से कई मोबाइल चोरी किए हैं। मरीजों के तीमारदारों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी को भी दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि अस्पताल में रात के समय नशेड़ी युवक आकर ग्रामीणों के बीच में आकर सो जाते हैं। रात को जब ग्रामीणों की नींद लग जाती है तो वह वह उनके मोबाइल, पैसे आदि चुराकर वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। इसके अलावा यहां पर बाइक चोरों का गिरोह भी घूमता रहता है जो लगातार यहां पर बाइक चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहा है। बीते रोज ही यहां पर एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसी क्रम में मंगल-बुधवार की रात भी अज्ञात चोर अस्पताल परिसर के बीचों-बीच ओपीडी के पास रखे एक ट्रेक्टर की लिफ्ट और टायर लीवर चोरी करके ले गए।
ट्रेक्टर मालिक सीता पुत्र अंगद आदिवासी निवासी बंधेरा थाना बैराड़ का कहना है कि रात को उसके बेटे रामविलास पर छिमछिमा हनुमान मंदिर पर लगे मेले में किसी ने ट्रेक्टर चढ़ा दिया था। वहां से उसके साथी उसे बाइक पर गांव तक लाए और गांव से ट्रेक्टर में उसे जिला अस्पताल लाया गया। ट्रेक्टर अस्पताल परिसर के अंदर ही चौकी के पास ओपीडी के सामने रख दिया। रात भर उन्होंने ट्रेक्टर पर कोई ध्यान नहीं दिया क्योंकि बेटे की हालत बहुत खराब थी। बुधवार की दोपहर जब आकर ट्रेक्टर की तरफ देखा तो ट्रेक्टर से लिफ्ट और एक टायर लीवर चोरी हो चुका था। सीता ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी को दर्ज करवाई। पुलिस चौकी से उसे कोतवाली जाने की सलाह दी गई। यहां बताना होगा कि पूर्व में यहां से जो बाइकें चोरी हुई थीं उनका भी आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। एक बाइक तो कुछ माह पहले ट्रोमा सेंटर के पास से अस्पताल किे कर्मचारी शंकर की ही चाेरी हुई थी। बताया जा रहा है कि शंकर बाइक मिलने का इंतजार करते करते खुद दुनिया से विदा ले गया लेकिन उसकी बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
आक्सीजन पाइप लाइन, एसी किसी चोरी का खुलासा नहीं
कुछ समय पहले अज्ञात चोर द्वारा यहां से आक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन तक चोरी कर ली थी। अस्पताल से एयर कंडीशनर तक चोरी हो गए। इन सभी मामलों में भी आज तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने पूर्व में चोरों का पता लगाने के लिए अस्पताल के डीवीआर तक जप्ती में लिए थे, परंतु चोरों का कोई सुराग नही लग पाया। आक्सीजन प्लांट की लाइन चोरी करने वाले चोर का भी आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।
कैमरा तो चालू है लेकिन डीवीआर खराब
बात अगर अस्पताल के पीछे लगे कैमरे की करें तो वहां के कैमरे तो चालू हैं लेकिन डीबीआर खराब है। इस कारण रिकार्डिंग डीबीआर में सेव नहीं हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने डीबीआर चैक की थी। इस दौरान सामने आया था कि कैमरे तो चालू है वहां से सब कुछ सही चल रहा है लेकिन रिकार्डिंग कैमरे में सेव नहीं हो रही है।

जिला अस्पताल में चोरों का आतंक, सुरक्षा पर लगी सेंध, लगातार बड़ रही चोरिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News





Be First to Comment