Press "Enter" to skip to content

मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई शक्ति के रूप में उभरा: जिलाध्यक्ष बाथम / Shivpuri News

शिवपुरी। मोदी @20 पुस्तनक पर संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्धारा ग्वालियर वायपास रोड पर स्थित एक निजी होटल में किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ने किताब के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ पारस जैन, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ उमेश श्रीवास्तव रहे।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को किताबों में समेटना संभव नहीं है। उन्हें किसी किताब में बांधकर रखा नहीं जा सकता। मोदी जी के जीवन से लोगों को प्रेरणा मिलती है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई शक्ति के रूप में उभरा है। बाथम ने कहा कि हमारे देश की प्रख्यात गायिका भारत रत्न लता मंगेश्गर ने इस पुस्तक की प्रस्तावना को लिखा गया है और इस प्रस्तावना में वे शब्द लिखे हैं जो राजनेताओं के लिए कम ही सुनने को मिलते हैं। उन्होंने लिखा है असाधारण नेतृत्व की क्षमता है मोदी जी में। बाथम ने कहा कि चाय वाले से पीएम बनने और संघर्ष करते हुए एक गरीब घर में जन्म चाय बेचने वालों की कहानी जो आज हर घर के बच्चों के लिए आदर्श बन गया है। इसके साथ ही जिलाध्य क्ष ने किताब के बारे में विस्ता र से जानकारी दी।
राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि किताब लिखने व उसे प्रकाशित कराने का जो मंतव्यन है वह हमारे देश की ख्याति, संस्कारों और व्यक्तित्व को पूरे विश्व की जमीं पर रहने वाले भारतीयों के बीच में संस्कार और हमारी जो पृष्ठ भूमि है उसके बारे में बताने का प्रयास है। जिला केंद्रों पर यह पुस्तकें जाएंगी और पार्टी के नियम के अनुसार आप लोगों तक पहुंचेगी। बिरथरे कहा कि कार्यालय पर झाडू लगाने वाला हमारा कार्यकर्ता जिसकी कोई पहचान नहीं आज वो इस विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेता बनकर भारत का प्रधानमंत्री बनकर राज कर रहा है। 2002 में हमें गुजरात जाने का अवसर मिला था। उस समय गोदरा का दंगा हुआ था। आप कल्पना कीजिए गोदरा जैसे दंगे के बाद जहां हिंदू-मुस्लिम के रक्त बहाने की बात हो, यहां समूल संपत्ति को नष्ट करने की बात हो, जब पड़ौसी-पड़ौसी को मार रहा हो। उस प्रांत के मुख्यमंत्री बनते ही आज 20 वर्ष के बाद भी शांति का टापू बना हुआ है। ऐसे गुजरात को बनाने वाला नरेंद्र भाई मोदी है।

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश को जो मोदी जी ने दिया है वह अकल्पनीय है। मोदी जी के कार्यकाल में ही देश के गरीब जनता को जो कभी बैंक खाते खेलने की सोच भी नहीं पाते थे उनके लिए जनधन योजना में खाता खुलवाया, कोरोना के संकट में लोगों को टीकाकरण करने के असंभव कार्य को संभव किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्य क्ष अशोक खंडेलवाल व हेमंत ओझा ने किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्या हरवीर रघुवंशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने शासन के बारे में ऐसी व्यवस्था दिया जिसे लोग याद करें। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा देश के अंदर सर्वागीण विकास, राजनीति सहित अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वालों के विकास के साथ साथ भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान पर विशेष ध्यान देते रहे।

संगोष्ठी में मंच पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमिनी, नपा उपाध्यक्ष सरोज-रामजी व्यास सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगोष्ठी में मंच पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमिनी, नपा उपाध्यक्ष सरोज-रामजी व्यास सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!