घर से भगा कर ले गया और फिर अश्लील वीडियो फोटो बनाकर किए वायरल
शिवपुरी: कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके मकान मालिक के बेटे ने पहले तो किराएदार की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उसे अपने साथ भगा कर ले गया। इस दौरान उसने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। महिला ने जब उक्त युवक के साथ रहने से इंकार कर दिया तो युवक ने उसके अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने कोतवाली पहुंचकर मंगलवार को मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व फतेहपुर में रत्ती पाल के मकान में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराए से रहता था। मकान मालिक के बेटे कप्तान सिंह पाल ने महिला को अपने बहलाफुसला कर अपने प्यार में फंसा लिया और 4 जुलाई 2019 को उसे अपने साथ भगा कर ले गया। इस दौरान उसने महिला के साथ अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में महिला को बरामद किया गया लेकिन महिला के अनुसार कप्तान ने उस पर दबाब डालकर और डरा धमका कर बयान बदलवा दिए। ऐसे में मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला के अनुसार इसके बाद आरोपित युवक कप्तान सिंह पाल उसे उक्त फोटो वीडियाे के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए उसका आर्थिक व शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के अनुसार वह युवक उसे कहता था कि मेरी बात नहीं मानेगी तो मैं फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवक उससे कहता था कि तुम अपने पति को मार दो और मेरे साथ रहो। अगर तुम ऐसा नहीं करोगी तो मैं तुम्हें, तुम्हारे पति व बच्चे सबको मार दूंगा। पीडिता के अनुसार पहले तो डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन कप्तान सिंह पाल ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसके फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। यह फोटो पीड़िता ने 23 अगस्त को इंटरनेट मीडिया पर देखे और पूरा मामला अपने पति व स्वजनों को बताया। पीड़िता के अनुसार आरोपित द्वारा उससे 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है और आरोपित ने उसे धमकी दी है कि अगर उसकी डिमांड पूरी नहीं की गई तो वह 50-60 फेक आईडी बनाकर उसे बदनाम कर देगा तथा उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर देगा।

मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की पत्नी को प्रेम में फंसा कर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment