Press "Enter" to skip to content

प्रागीलाल ने कहा राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल की, प्रदेश में भी हो / Shivpuri News

शिवपुरी: पुरानी पेंशन बहाली संगठन न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ पुरानी पेंशन बहाल को लेकर करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर विधायक से कहा कि मानसून सत्र में आप विधानसभा में कर्मचारियों की आवाज उठाएं। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं आपकी मांग विधानसभा पटल पर रखूंगा। जब राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है, तब मध्यप्रदेश में भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलना चाहिए।

ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा द्वारा बताया गया कि 4 साल से संगठन पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके लिए 200 से अधिक विधायकों को ज्ञापन के माध्यम से आवाज पहुंचाई है। लेकिन बजट सत्र में विधानसभा में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन के लिए संकल्प पत्र पर चर्चा नहीं हो सकी। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, रामेंद्र शर्मा, हितेश भैया, मिथलेश साहू, रामवरन राजपूत, मधुसूदन तिवारी, बलवंत सिंह रावत, उपेंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!