Press "Enter" to skip to content

छात्रों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव बोले साहब अच्छा खाने को भोजन भी नहीं मिलता / Shivpuri News

कोलारस: नगर के अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों ने छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसकी शिकायत एसडीएम ऑफिस कोलारस पहुंच कर दर्ज कराई है। छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ छात्रावास के प्रबंधन के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जिससे छात्रावास के लगभग 30 से 40 छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों का कहना था कि उन्हें सुबह का नाश्ता और भोजन भी सही ढंग से नहीं दिया जा रहा है उन्हें हर रोज नाश्ते में खराब किस्म के पोहा दिए जाते हैं और खाने में हर रोज आलू की सब्जी बनाकर खिला दी जाती है वह भी पानी युक्त होती है सब्जी में न ही टमाटर डाले जाते है और न धनिया साथ दी जाने वाली रोटियां भी खराब किस्म के आटे की खिलाई जाती हैं जो मुँह में रखते ही किसकिसाने लगती हैं।

पानी की किल्लत –

शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों ने बताया कि उनके छात्रावास में होने को तो तीन पानी की टंकिया है जिनमे से दो टंकिया फूटी हुईं हैं उन्हें एक ही टंकी से गुजारा करना पड़ता है। एक ही टंकी में पानी भरा जाता है जो काफी कम पड़ता है जिसके कारण वह प्रतिदिन के नहाने धोने के कार्य भी सही ढंग से नहीं कर पाते हैं उन्हें पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है इसके साथ ही वह खराब पानी पीने को मजबूर हैं। छात्रावास में दो हाल है जिनमें सभी छात्रों को रहना होता है दोनों हॉल में महज 1-1 पंखा लगा हुआ है जिनसे उन्हें उमस का सामना भी करना पड़ता है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में वह अपने कमरों को तो साफ कर लेते हैं परंतु बाहर बारिश के मौसम के चलते बड़ी-बड़ी घास खड़ी हो गई है जिसमें कई बार जहरीले जीव जंतुओं को भी देखा गया है इसके बावजूद प्रबंधन के द्वारा उसकी सफाई नहीं कराई गई रात के समय में भी चौकीदार छात्रावास में नहीं रहता है ऐसे में अगर कोई हादसा घटित हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसी की शिकायत लेकर वह आज एसडीएम कार्यालय पहुंचे हैं और छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की गुहार लगाई है।

नायब तहसीलदार दिनेश त्रिवेदी का कहना है कि छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास में व्याप्त अवस्थाओं के आरोप लगाए हैं टीम गठित कर छात्रावास की जांच करवाई जाएगी जिसकी एक संयुक्त रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को भेजी जाएगी अगर खामियां पाई गई खामियों को दूर कर दोषियों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!