शिवपुरी: शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बीए बीएससी बीकॉम एम ई एल एल बी की विभिन्न टीमों ने भाग लिया एवं महिला वर्ग में बीए बीएससी एवं बीकॉम टीम ने सहभागिता की। पुरुष वर्ग में पहला मैच बीएसई एवं बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच में हुआ जिसमें बी एस सी टीम विजई रही। दूसरा मैच बीकॉम एवं बीए प्रथम वर्ष के बीच में हुआ जिसमें बीकॉम विजई रही। तीसरा मैच एलएलबी एवं m.a. के बीच खेला गया जिसमें एलएलबी विजई रही। फाइनल मैच बीकॉम एवं बीएससी के बीच खेला गया जिसमें रस्साकशी प्रतियोगिता में बीकॉम टीम विजेता रही। वहीं महिला वर्ग में प्रथम मैच बीएससी एवं बीकॉम के बीच खेला गया जिसमें बीकॉम विजेता रही। फाइनल मैच बीकॉम एवं दिए के बीच खेला गया जिसमें रस्साकशी प्रतियोगिता में बीकॉम महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार के द्वारा विजेता टीमों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। विशेष अतिथि के रुप में डॉक्टर गजेंद्र सक्सेना डॉ हरीश आम एवं डॉ शंकर सुमन सिंह भदोरिया सम्मिलित हुए। महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के संयोजक के रूप में प्रोफेसर वीरेंद्र कौशल प्रोफेसर मीनू पांडे डॉक्टर शुभांगी भारद्वाज प्रोफेसर बंटी सिंह कुशवाहा एवं प्रोफेसर धर्मेश बिजोलिया द्वारा विभिन्न टीमों को प्रोत्साहित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पूनम सिंह क्रीडा अधिकारी संदीप शर्मा क्रीडा समिति सदस्य रत्नेश तिवारी क्रीडा समिति सदस्य एवं अमन शर्मा द्वारा किया गया।

पीजी कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रस्साकशी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन / Shivpuri News / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment