पिछोर के भौंती थानांतर्गत दुल्हई के 19 वर्षीय युवक की दुर्घटना में मृत्यु
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विरोध में मृत युवक के समाज व परिजनों ने मनपुरा चौराहे पर 2 घण्टे लगाया जाम
शिवपुरी: खबर शिवपुरी के मथुरा से आ रही है बताना होगा कि एक 19 वर्ष के युवक की मौत का मामला सामने आया है परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं.
आपको बता दें की दुलही निवासी अभिषेक जाटव 19 वर्ष की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है. मृतक के पिता सुंदरलाल जाटव शिक्षक ने बताया कि बेटा अभिषेक घर से दोपहर में टोडा खेत पर जाने की कहकर मोटरसाइकिल से निकला था. शाम साढ़े चार बजे मेरी पत्नी के मोबाइल पर अभिषेक का फोन आया कि वह मनपुरा हाट में है और मेरे साथ श्रीलाल ,राजदीप और लवकुश हैं. आधा घण्टे बाद में आ जाऊंगा पर एक घण्टे बाद जब वह नहीं आया तो माँ ने अभिषेक को फोन लगाया पर फोन न उठाने पर लवकुश के मोबाईल पर संपर्क किया लवकुश ने बताया कि रैपुरा प्रतीक्षालय पर अभिषेक का एक्सीडेंट हो गया. मैने भी अभिषेक से बात की तो उसने बताया में बचूंगा नहीं मुझमें ज्यादा लग गई है. इसके बाद मृतक के पिता तुरन्त पड़ोसी के साथ घटनास्थल पर गए और लड़के को मनपुरा ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सुबह हत्या का प्रकरण दर्ज करने चौराहे पर जाम लगा दिया
घटना के दूसरे दिन आज सुबह परिजनों और समाज के लोगों ने मनपुरा चौराहे पर लाश रखकर जाम लगा दिया थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने परिजनों को समझाया और कहा कि आपके साथ न्याय होगा हम पूरी ईमानदारी से जांच कर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया पर पोस्टमार्टम के समय मनपुरा अस्पताल में भीड़ लगी रही.
एसडीओपी दीपक तोमर ने बताया दुर्घटना है या हत्या इसके बारे में जांच की जाएगी अभी प्रकरण दर्ज कर लिया है फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी. प्रकरण में फरियादी को न्याय दिलाया जाएगा.






Be First to Comment