Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हुई मौत, हत्या या आत्महत्या? / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहित की मौत का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 के निवासी राजकुमार गुप्ता की पत्नी पूजा उम्र 29 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही मौत हो गई। मृतिका के पति ने बताया कि रात 11:30 दुकान से आया तो उसकी पत्नी कमरे में बेसुध पड़ी थी। पति ने बताया कि वह पत्नी को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के गले में फांसी लगाने जैसे निशान हैं। बैराड़ थाना प्रभारी टीआई नवीन यादव ने बताया कि महिला का मायका रायबरेली में है। मायके पक्ष के लोगों के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

चरित्र संदेह का भी हो सकता हैं मामला

सूत्रों की माने तो पत्नी पर चरित्र संदेह का भी मामला सुनने में आया हैं. अब यही हत्या हैं या आत्महत्या पीएम के बाद ही यही स्पष्ट हो सकेगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!