शिवपुरी: जिले की नरवर नगर में विते रात एक कोबरा सांप देशी मुर्गा पालक के बाड़े में घुस गया जहां उसने तीन मुर्गियों को अपना निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया वहीं दो देशी मुर्गी के अंडों को निगल लिया। सुबह सूचना के बाद के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
निगलने के बाद उगले अंडे
जानकारी के अनुसार नरवर नगर के शांति लॉज के पीछे नीरज कुशवाह द्वारा व्यापरिक उद्देश्य से देशी मुर्गियों का पालन किया किया जाता है। विते रात नीरज कुशवाह के बाड़े में बने एक कमरे में कोबरा सांप घुस गया जिसमें नीरज कुशवाह की कई मुर्गियां बंद थी। रात में ही कोबरा सांप ने तीन मुर्गियों को मौत की नींद सुला दिया वहीं मुर्गी के दो अंडों को भी निगल लिया जिसके बाद वह उसी कमरे में बैठा रहा सुबह उठकर जब नीरज उस कमरे में गया जहां उसकी मुर्गियां बंद थी तो कमरे का मंजर देख हैरान रह गया कमरे में तीन मुर्गियां मृत अवस्था मे पड़ी हुईं थी और मुर्गी के दो अंडे भी गायब थे। नीरज को इसी दौरान कमरे के कौने में रखे मटके के पीछे सांप दिखा, जिसे देख वह कमरे तत्काल बाहर आ गया। नीरज समझ चुका था कि उसकी मुर्गियों को सांप ने मार डाला है। नीरज तत्काल घटना की जानकारी स्नेक सेवर सलमान पठान को फोन कर पूरी जानकारी दी। मोके पर पहुचे स्नेक सेवर सलमान पठान ने मशक्कत के बाद पहले कोबरा सांप को अपने कब्जे में किया इसके बाद कोबरा सांप के पेट से निगले हुए अंडो को निकलवाया। कोबरा सांप जब निगले हुए अंडे उगल रहा था तो उसे देखने भीड़ एकत्रित हो गई थी इस रोमांचित करने वाले पल को देखने पहुचे लोगों में भय का माहौल भी देखने को मिला इसी दौरान कोबरा ने दो अंडे उगल दिए जिनमें एक अंडा फूटा हुआ निकला तो वहीं दूसरा अंडा साबुत निकला जिसके बाद स्नेक सेवर सलमान पठान कोबरा सांप को अपने साथ ले गये और उसे सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया।

कोबरा सांप ने तीन मुर्गियों को उतारा मौत के घाट, निगले हुए 2 अंडे उगले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment