Press "Enter" to skip to content

14 वर्षीय नाबालिग से 40 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तिंधारी गांव में एक 40 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय बालिका को अपनी हवस का शिकार उस वक्त बना लिया जब बालिका घर में अकेली थी। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपियो के खिलाफ भौंती थाना पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तिंधारी गांव में 14 वर्षीय बालिका बुधवार के रोज घर पर अकेली थी, बालिका के माता-पिता खेत पर गए हुए थे।

इसी दौरान तिंधारी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय युवक बालिका के घर पहुंचा और खेत में दवा डालने के पंप की मांग करने लगा। बालिका जब पंप को उठाने घर के अंदर गई तो युवक पीछे से घर मे घुस गया और बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म कर मौके से भाग गया। बालिका ने देर शाम खेत से लौटे अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसकी शिकायत 14 वर्षीय बालिका को लेकर माता-पिता ने भौंती थाना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!