शिवपुरी: कुंडा सरकार हनुमान मंदिर कोलारस पर चल रही आठ दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा में उपस्थित श्रोताओं को कथा व्यास पं. श्री वासुदेव महाराज ने चतुर्थ दिवस की कथा सुनाते हुए कहा कि अभिमान मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा शत्रु होता है,यह व्यक्ति के जीवन में पतन का सबसे प्रमुख कारण बन जाता है।इसीलिए तुलसीदास जी कहते हैं कि-सकल शोक दायक अभिमान किया था लंकाधिपति रावण ने,परिणाम क्या हुआ-एक लाख पूत सवा लाख नाती,जाके घर मे दिया ना बाती।आमूलचूल नाश हो गया।
मथुरा नरेश कंस ने अभिमान किया तो भगवान ने स्वयं अवतरित होकर उसके प्राण हरकर व उसका सर्वनाश कर उसका अभिमान चूर चूर कर दिया।
जब देवर्षि नारद को अभिमान हुआ कि मैंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर ली है और अब मैं महादेव से भी आगे हो गया हूँ तो उन्हें भी नर से वानर बन कर अपमानित होना पड़ा। जब हाथियों के राजा गजेंद्र को अभिमान हुआ तो ग्राह ने उसका अभिमान भंग किया और जब गरुड़ ने अभिमान किया कि मेरे बिना भगवान का काम नहीं चल सकता तो उन्हें भी मात खानी पड़ी। अर्थात जिसने भी अपने जीवन मे सौम्यता और सरलता अनुशरण किया वो सुखी रहा। अतः मनुष्य को सदैव ईश्वर भक्ति करते हुए यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वो हमें कभी अभिमान न होने दें।
चौथे दिन की कथा समापन पर भक्तगणों द्वारा सामूहिक आरती की गई ततपश्चात प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।

हमारा अभिमान ही हमारे पतन का कारण: पं वासुदेव महाराज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment