Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक सैंकड़ा ग्रामीण उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित एक की हुई मौत / Shivpuri News

बैराड़ के मकलीझरा में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक सैंकड़ा ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित एक वृद्धा की हुई मौत

बैराड़ तहसील क्षेत्र के मकलीझरा गांव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से जाटव बस्ती के करीब एक सैंकड़ा ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। गुरुवार को करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी रेफर किया गया है। मकलीझरा गांव के सुरेश जाटव और कम्पू जाटव ने बताया कि बस्ती में लगे हेडपंप का दूषित पानी पीने से जाटव बस्ती के करीब 100 ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए हैं। गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक वृद्ध महिला मथुरा जाटव की गुरुवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है। गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाटव बस्ती में लगे हैंड पंप के आसपास मल मूत्र और गंदगी फैली हुई है। जिस कारण हेड पंप का दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार हो गए हैं।

उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित धर्मेंद्र जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव उम्र 20 वर्ष,कमलेश जाटव पति दिनेश उम्र 30 वर्ष,जगराम जाटव पुत्र हल्लू उम्र 45 वर्ष आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को मेडिकल कॉलेज वहीं 2 मरीजों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!