शिवपुरी: यातायात सप्ताह के चौथे दिन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जाकर यातायात शिक्षा संबंधी जानकारी दी गई । यातायात थाना द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में जाकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं उन्हें पालन करने के लिए भी कहा गया। खास बात यह रही कि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में शिवपुरी जिले के सभी शिक्षक आए हुए थे। उनके साथ यातायात शिक्षा पर चर्चा हुई जिसमें यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा बताया गया कि अगर शिक्षक बच्चों को यातायात शिक्षा की जानकारी दें तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि बच्चे शिक्षकों की बात बहुत अच्छे से सुनते हैं एवं मानते भी हैं। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि पहले शिक्षक यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों से भी करवाएं। सभी शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि वे अपने अपने स्कूल में जाकर बच्चों को यातायात शिक्षा का महत्व समझाएंगे एवं पालन भी कराएंगे। जिससे यातायात शिक्षा का प्रचार प्रसार बहुत अच्छे से हो पाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव एवं उनकी टीम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मती अनीता खंडेलवाल ,सूबेदार अरुण जादौन ,सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष एवं थाना यातायात का स्टाफ मौजूद था। इसी क्रम मे थाना मायापुर ने ग्राम राजापुर बूदौन मे शासकीय स्कूल मे यातायात नियमों के पालन की जानकारी क्षात्रों एवं शिक्षकों को दी । थाना सतनबाडा द्वारा शासकीय स्कूल मे यातायात नियमों के लिये लोगों को जागरुक किया. थाना सीहोर द्वारा भी शासकीय हाई स्कूल छितरी मे जाकर स्कूल के स्टॉफ, क्षात्र क्षात्राओं एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी एवं जागरुक किया । इसी क्रम मे थाना बैराड़, छर्च, सिरसौद, गोवर्धन मे भी शासकीय स्कूलों मे जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया ।

शासकीय स्कूलों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन करने के लिये जागरुक किया गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment