शिवपुरी में बीते कुछ दिन पहले एक समुदाय विशेष के युवक को एक हिन्दू युवती के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा फिजिकल थाना क्षेत्र के एक होटल से पकड़ कर सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर युवक पर कार्रवाई की मांग की थी।
उस वक्त गहमागहमी का भी माहौल बना था। लेकिन अब इसी मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पैरा-मेडिकल स्टॉफ में अध्यनरत युवक को शांति भंग करने के आरोप में मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को शिवपुरी मेडिकल कालेज में कार्यरत अब्दुल परवेज खान के संबंध में शांति भंग की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी शिकायत के आधार पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने परवेज को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 151 की कार्रवाई कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम न्यायालय में उसकी जमानत निरस्त कर उसे जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि अब्दुल परवेज खान को 20 अगस्त को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक लड़की के साथ में खिन्नी नाके पर स्थित एक होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। उस समय कोतवाली में कार्रवाई को लेकर पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई थी।
इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि परवेज के खिलाफ शांति भंग की शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी शिकायत के आधार पर परवेज को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया था। एसडीएम न्यायालय ने उसकी जमानत निरस्त करते हुए उसे जेल भेज दिया।

हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़े युवक पर शांति भंग करने का मामला, भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment