शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में बीती रात घर के बाहर रखी एक कार में अचानक से आग भड़क गई। कार में भड़की आग के चलते हुए शॉर्टसर्किट से कार में एकाएक सायरन बजने लगा जिससे कार मालिक की नींद खुली तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया है। कार मालिक ने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड़ जाधव सागर के पास रहने वाले 26 वर्षीय नीरज राठौर पुत्र रामू राठौर अपनी कार को घर के बाहर गली में खड़ा करके सो गया था तभी मंगलवार की रात्रि करीब 12:45 पर अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। नीरज राठौर ने बताया कि उसने रात्रि में एकाएक कार में लगे सायरन की आबाज सुनी थी बाहर आकर देखा तो कार में आग भड़की हुई थी जिसे काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया। नीरज राठौर का कहना है कार में आग दो अलग-अलग हिस्सों में भड़की एक सिरा अगला था तो दूसरा सिरा पिछला, ऐसे कार लगी इस घटना को सिर्फ शॉर्टसर्किट से नहीं जोड़ा जा सकता है। परन्तु में आगे की हेडलाइट तरफ आग भड़की है जिससे इंजन को भी नुकसान पहुँचा है वहीं पीछे के हिस्से में भी बैक लाइट में आग भड़की है नीरज राठौर का कहना है कि आग भड़की या भड़काई इसकी जांच की शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई गई है।

शॉट्सर्किट से कार में लगी आग+बजा सायरन+मालिक जागा=आग पर काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment