शिवपुरी: नरवर ब्लॉक के ग्राम कोंडर में शासकीय आम रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया था। इससे आवागमन बंद होने से ग्रामीण परेशान थे। इसकी शिकायत उन्होंने तहसील से लेकर राजस्व कमिश्नर तक की, लेकिन दोनों पक्ष अपना-अपना हक बता रहे थे। इससे तीन साल से यह मामला विवादित चल रहा था। जिसे मंगलवार को पुलिस व राजस्व टीम द्वारा समझौता बीट योजना के तहत मौके पर पहुंचकर सुलह करा दिया है।
जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र जीवन लाल बघेल सहित सभी ग्रामवासियों के शासकीय आम रास्ते पर गांव के ही चतुर सिंह पुत्र बुद्ध सिंह सोलंकी, रामहेत, कल्लू पुत्र बद्री बघेल, हरज्ञान पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी कोंडर ने कब्जा कर लिया था। इसका मामला तीन साल से राजस्व न्यायालय में विचाराधीन थी।
जिसे समझौता बीट के तहत ग्वालियर कमिश्नर व एसडीएम द्वारा वीडियो कॉल कर मौका मुआयना देखा। इसके बाद राजस्व व पुलिस टीम ने आपसी सहमति से रास्ते का कब्जा हटवाकर विवाद को खत्म करा दिया है। इस मौके पर नरवर प्रभारी तहसीलदार किरन सिंह, राजस्व निरीक्षक राजबहादुर जाटव, पटवारी देवीसिंह फरेले, पंचायत सचिव संजीव शर्मा, पटवारी सत्यदेव राजौरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।






Be First to Comment