शिवपुरी: भले ही गोवंश के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर गोशालाओं का निर्माण कराया हो। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गौ-वंश सड़कों पर आवारा घूम रहा हैं। बस यही कारण हैं कि गोवंश हादसों से हर रोज दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। अंकित रघुवंशी ने बताया की क्षेत्र में बड़ी-बड़ी गौ-शालाओं का निर्माण हुआ है।
करोड़ों रुपए कि लागत से गौ-शालाएं तो बना दी, लेकिन वह गौ वंश कहां हैं और जो गौ शालाओं के लिए प्रति पशु के हिसाब से जो राशि आ रही है, वह कहां जा रही है। जबकि गौ-शालाओं में जाकर देखो तो वहां कि व्यवस्था प्रणाली शून्य नजर आती है। वादे शासन-प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े किए जाते हैं। जिनकी जिम्मेदारी बनती है, लेकिन वह मौन है, क्योंकि पूरी राशि वह खुद के घरों में जमा कर रहे हैं। इन गौ शालाओं के व्यवस्था सुधार जाए तो गोवंश हादसे से बच सकते हैं।






Be First to Comment