शिवपुरी: जिले की लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा तिराहे पर स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह खाना बनाते वक्त एलपीजी गैस सिलेंडर में आग भड़क गई परन्तु महिला की सजगता से सिलेंडर को घर बाहर निकाल कर आग को बुझा दिया गया।
जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा तिराहे पर मुकेश रघुवंशी के मकान में किराए पर रहने वाले ऑटो चालक भगत लोधी की पत्नी सुबह का खाना बना रही थी। तभी एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी पाइप लाइन में लीकेज की बजह से आग लग गई। सिलेंडर में भड़की आग को देख महिला ने बिना डरे सिलेंडर को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद सिलेंडर की भड़की आग को बुझाया गया।
महिला की सजगता की बजह से एक बड़ा हादसा होने टल गया गौरतलब है कि देहरदा तिराहे पर कई छोटे बड़े नास्ता और खाने के होटल सहित कई दुकानें है यह तिराहा जिले के व्यत्तम तिराहों में से एक है। ऐसे में अगर सिलेंडर में ब्लास्ट होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। लेकिन महिला की सजगता के कारण बड़ा हादसा होते होते टल गया। हालांकि सिलेंडर में भड़की आग की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

खाना बनाते समय सिलेंडर में भड़की आग महिला की सजगता से बचा लाखों का नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment