शिवपुरी में मंगलवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस ने हेलमेट रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिवपुरी पुलिस द्वारा निकाली गई इस रैली का मुख्य उद्देश ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।
रैली शहर के पोहरी बस स्टैंड चौराहा, एमएम हॉस्पिटल चौराहा, झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा, कमलागंज, गांधी पार्क, ग्वालियर बायपास, गुना बाईपास, माधव चौक, कोर्ट रोड सहित विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। जिसका समापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुआ। रैली के दौरान पुलिस के द्वारा माधव चौक से बिना हेलमेट लगाए घूम रहे बाइक चलाने वालों को हेलमेट लगाकर आगे से बाइक चलाने की शपथ दिलाई। इस शपथ कार्यक्रम में ऐसे लोगों ने खुद ही हिस्सा लिया जो फिलहाल बाइक पर नहीं थे साथ ही माधव चौक पर आयोजित इस हेलमेट लगाकर बाइक चलाने को लेकर दिलाई गई शपथ की खूब सराहना की हुई।
इस मौके पर राजेश ने बताया कि लगातार सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि अगर लोग यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो घटनाओं में काफी गिरावट देखने को मिलेगी इसी के चलते लोगों को जागरूक करने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा 22 अगस्त से 27 अगस्त तक यातायात जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इन दिनों में शिवपुरी जिले की जनता को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
राजेश ने बताया कि शिवपुरी शहर में थीम रोड सहित शहर से जुड़े हुए फोर लाइन हाईवे है जिन पर कई युवा तेज रफ्तार से फर्राटा भरते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं ऐसी स्थिति में अगर लोग हेलमेट का प्रयोग करेंगे तो हादसों में निश्चित ही गिरावट देखने को मिलेगी। थींम रोड़ पर स्पीड लिमिट रखी गई है जिसके कोशन बोर्ड भी लगाए गए हैं इसके बावजूद भी लोग अपने वाहनों को तेज रफ्तार से चलाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी के चलते इन 7 दिनों में जिले भर में लोगों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया जाएगा जिससे आगामी समय में होने वाले हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया, देहात थाना प्रभारी विकास यादव, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर के साथ महिला पुलिस अधिकारी एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।






Be First to Comment