शिवपुरी: करैरा तहसील के सिरसौद कस्बे में दो दिन की बरसात के चलते सोमवार की शाम एक मकान की पहली मंजिल का छज्जा भरभराकर ढह गई।
घटना के वक्त नीचे कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सिरसौद के जुगियाना मोहल्ले में आलोक पांडेय के मकान की पहली मंजिल का छज्जा अचानक ढह गया। मुख्य द्वार पर मलबे का ढेर लग गया। रात के समय छज्जा ढहाता तो अनहोनी की संभावना थी।






Be First to Comment