शिवपुरी: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना चलाई जा रही है। जिसमे 4सौ 36 रुपए की वार्षिक क़िस्त में 2 लाख का बीमा रहता है। इस योजना में बीमा धारक की आकस्मिक मृत्यु पर उसके नॉमिनी को 2 लाख की बीमा राशि दी जाती है। इसी योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक शाखा दिनारा के अंतर्गत आने वाली कियोस्क शाखा खुदावली पर कियोस्क संचालक बृजेंद्र सिंह रावत द्वारा केशव सिंह यादव ग्राम कुंड का रुपए 436 वाला बीमा किया गया था।
जिसकी आकस्मिक मृत्यु 22 मई 2022 में हो गयी थी। जिसके बीमा क्लेम के रूप में 2 लाख रुपए की बीमा राशी मृतक के पत्नी सुमन यादव के बैंक खाते में भारतीय स्टेट बैंक शाखा दिनारा के शाखा प्रबंधक पूजा शर्मा व ग्राम खुदावली कियोस्क संचालक ब्रिजेन्द्र सिंह रावत के सहयोग से ऑनलाइन खाते में जमा की गई। दिनारा शाखा प्रबंधक पूजा शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दो सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना चलाई जा रही है।
जिसमें एक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इसमें 20 रुपए के की वार्षिक क़िस्त में दो लाख का बीमा रहता है। इस योजना में 18 से वर्ष 70 का व्यक्ति बीमा करा सकता। इस बीमा में केवल दुर्घटना में मृत्यु होने पर ही दो लाख रुपए का बीमा क्लेम मिलता। सामान्य मृत्यु पर नही।
वही दूसरी बीमा योजना है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इसमें 436 रुपए की वार्षिक क़िस्त रहती है। इसमें 18 से 50 वर्ष का व्यक्ति बीमा करा सकता है जिसमे सामान्य मृत्यु होने पर भी दो लाख रुपए मिलते है। अगर बीमा धारक ने दोनों बीमे कराए है और उसकी सामान्य मृत्यु न होकर दुर्घटना में मृत्यु होती हैं तो उसको दोनों बीमा का लाभ उसके नॉमिनी को 4 लाख बीमा राशि मिलेगी।

प्रधानमंत्री जीवन योजना से मिला 2 लाख रुपए का बीमा क्लेम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment