Press "Enter" to skip to content

कोचिंग की कहकर निकला 16 साल का युवक, नहीं मिला सुराग / Shivpuri News

शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी सोमवार को कोचिंग की कहकर निकला 16 साल के बालक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज ली हैं।

जानकारी के अनुसार सेवड़ा थाना सुभाषपुरा हाल निवास गांधी कालोनी के रहने वाले कपिल शर्मा का 16 साल का बेटा शुभम सोमवार को सुबह 6 बजे घर से “मान्या एकेडमी” कोचिंग जाने की कहकर निकला था जिसके बाद उसे बाबू क्वाटर क्षेत्र में स्थित एकता स्कूल में पढ़ने जाना था और लगभग दोपहर के 01:15 पर घर आना था वह घर नहीं पहुंचा।

बेटे के समय पर नहीं लौटने पर चिंतित हुए पिता ने पहले स्कूल में जाकर पता किया तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि शुभम आज स्कूल ही नहीं आया जिसके बाद शुभम के पिता ने मान्या एकेडमी पर जाकर पड़ताल कि तो कोचिंग प्रबंधन ने बताया कि उसकी कोचिंग का समय दोपहर तीन बजे से है न ही शुभम को सुबह बुलाया था और न ही वह आया।

पिता ने बताया सुभम की काफी तलाश की रिश्तेदारों सहित अन्य परिचितों से पूछताछ की तो भी शुभम का कोई सुराग नहीं लगा है। शुभम की गुमसुदा होने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी थी जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शुभम की गुमसुदगी दर्ज कर ली है परन्तु अब तक गुम हुए शुभम का कोई भी सुराग नहीं लग सका।

बिना चप्पलें जूते पहने निकला, नहीं हुआ सीसीटीवी में कैद

सुभम हर रोज स्कूल से लौटने के बाद दोपहर टीम बजे कोचिंग पड़ने जाता था परन्तु सोमवार की सुबह कोचिंग की कहकर निकला जबकि कोचिंग संचालक का कहना है कि शुभम को सुबह कोचिंग के लिए बुलाया ही नहीं गया था। इससे यह साफ हो रहा है शुभम को किसी ने बहकावे या दवाव में लाकर योजनाबद्ध तरीके से संभवत अपरहण कर किया है। शुभम के लापता होने में एक विशेष बात यह भी है कि शुभम जब घर से निकला तो वह घर से न ही चप्पल पहनके निकला और न ही जुटे इससे यह माना जा रहा था कि शुभम घर से निकलने में देरी हो रही थी इसी लिए उसने जल्दबाजी में जूते चप्पल पहनना भी मुनासिब नहीं समझा, शुभम के लापता होने में एक ओर पहलू निकलकर सामने आया कि शुभम घर के आस पास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हुआ है शुभम के पिता का कहना है कि संभवत शुभम को चार पहिया वाहन से ले जाया गया है।

रात में पढ़ी थी रामायण

कपिल का कहना है कि शुभम ने रविवार की रात हर रोज की तरह रामायण पढ़ी थी जिसके बाद खाना खाकर सो गया था परन्तु सोमवार की सुबह 6 बजे घर से निकला फिर नहीं लौटा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!