Press "Enter" to skip to content

सूचना: कक्षा एक से बारहवीं तक के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल रहेंगे बंद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में लगातार बारिश होने के कारण एवं आगामी समय में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 23 अगस्त को जिले में संचालित कक्षा 1 से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित शासकीय एवं अशासकीय शिक्षा संस्थानों के शिक्षक अपनी संस्था में उपस्थित रहकर अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपादित करेंगे। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!