शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) के कैंपस में बने सरकारी क्वाटर में एक संदिग्ध अवस्था में एक शव मिला है। जानकारी के अनुसार यह शव इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्यरत एक सुरक्षाकर्मी का बताया गया है। सरकारी क्वाटर में जब दुर्घन्ध दौड़ी तब कहीं जाकर इसका खुलासा हुआ। शव दो दिन तक सरकारी क्वाटर में ही पड़ा रहा और इसकी किसी को भनक भी नहीं लगी। जानकारी के अनुसार आईबी का कर्मचारी दो दिन तक अपने काम पर ही गया और न ही उसकी किसी ने उसकी खैर खबर ली। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सिटी कोतवाली थाना पुलिस काे सूचना प्राप्त हुई थी कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के आवासीय परिसर में एक कर्मचारी की लाश उसके कमरे में पड़ी है। शव कुछ दिन पुराना बताया गया था। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सुमित शर्मा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पड़ताल की गई। शव की पहचान विवेक सरियाम निवासी छिंदवाड़ा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा कर्मचारी है।
सिटी कोतवाली पुलिस का अनुमान है कि विवेक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सूचना के बाद मृतक में परिजन छिंदवाड़ा से शिवपुरी पहुंच गए। उप निरीक्षक सुमित शर्मा का कहना है कि शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हुआ है। प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से मौत होना लग रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुरक्षाकर्मी की मौत किन कारणों से हुई।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के कैंपस सरकारी क्वार्टर में मिली सुरक्षाकर्मी की लाश, आमजन का आना जाना प्रतिबंधित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment