शिवपुरी: जिले के वार्ड क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी ने दिनारा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत रात में ही पुलिस अधीक्षक बंगला पहुंचकर एसपी से दर्ज कराई है।
जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 से चुने गए हाल ही में जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी पुलिस अधीक्षक बंगला पहुंचे। जहां उन्होंने दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव पर अभद्रता सहित गालियां और चांटा मारने का आरोप लगाया है। साथ ही अगर दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव को 2 दिनों के भीतर थाने से नहीं हटाया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे ऐसा भी शिकायत पत्र में जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी ने उल्लेख किया।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से वार्तालाप के दौरान जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी पुत्र मेहरबान लोधी निवासी ग्राम कुचलोन तहसील करैरा ने बताया कि वह आज ग्राम पंचायत भैसोराकला के सरपंच प्रतिनिधि बलराम लोधी के साथ दिनारा थाने में सरपंच प्रतिनिधि बलराम लोधी के भतीजे आजाद लोधी की पेशी के लिए दिनारा थाना पहुंचे थे। इसी दौरान जब वह आजाद लोधी के पास खड़े हुए थे तो एकाएक दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दी और उनमें चाटे भी मार दिए साथ ही जाति सूचक गालियां भी दी। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी ने एक शिकायती पत्र भी पुलिस अधीक्षक को सौंपा है। जिसमें यह उल्लेख भी किया गया है कि अगर दिनारा थाना प्रभारी को दो दिवस के भीतर नहीं हटाया तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन सहित प्रशासन की होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष अनारी लाल लोधी ने थाना प्रभारी दिनारा पर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी को दिया है।
ये था मामला
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को आजाद पुत्र बचन सिंह लोधी निवासी ग्राम वैसोरा द्वारा सोशल मीडिया पर संपूर्ण ब्रह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिस पर से ब्राह्मण समाज द्वारा फरियादी गुलाब चंद्र मिश्रा निवासी थनरा द्वारा लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें आरोपी आजाद लोधी के खिलाफ अपराध क्रं. 172/22 धारा 153 ए , 505 ता.हि. का पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष भार्गव में आरोपी आजाद पुत्र बचन सिंह लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम वैसोराकला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आरोपी आजाद को न्यायालय ने जेल भेज दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य के घर से हुआ था गिरफ्तार
सूत्रों की माने तो भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के बाद आजाद लोधी को जिला पंचायत सदस्य के घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों की माने तो पुलिस लगातार आजाद के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में लगी हुई थी। जब आजाद की लोकेशन जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी के घर पर लगी तो पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आजाद को अनारी लाल लोधी के घर से गिरफ्तार कर लिया था। दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि जिले में लगातार सोशल साइट पर बयानबाजी की जा रही थी। पुलिस की ओर से कि जा रही लगातार अपील के बाद भी आजाद लोधी ने भड़काऊ पोस्ट डाल दी थी। जिसकी शिकायत फरियादी के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आरोपी की तलाश की जा रही थी।
जिसकी लोकेशन जिला पंचायत अनारी लाल लोधी के घर पर मिली थी जहां वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के बाद आरोपी आजाद लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि आज व शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिनारा में आयोजित होने वाली शांति समिति की बैठक और सभी समाज के लोगों को बुलाने की अपील में व्यस्त रहें जिसके बाद शांति समिति की बैठक भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई, सभी समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन की सभी अपील को स्वीकार किया। लेकिन जिस समय वह दिनारा क्षेत्र के समाज के लोगों से मिलने में जुटे हुए थे इस दौरान उनकी आज दिनांक 21 अगस्त को जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी से आमने सामने किसी भी प्रकार की कोई मुलाकात ही नहीं हुई है जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी के द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
जांच के बाद हो कार्रवाई
जिला पंचायत सदस्य अनारी लाल लोधी के आरोपों के बारे में जब जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव से जानकारी ली तो नेहा यादव का कहना था कि आज के घटनाक्रम के बारे में उन्हें ज्ञात नहीं है अगर जिला पंचायत सदस्य ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाए हैं तो पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल न्याय पूर्वक जांच कर जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य करें, इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने भी शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी समाज को लेकर भड़काऊ टिप्पणी ना करने की भी जिले की जनता से अपील की है।

अभद्रता और चाँटा मारने का लगाया आरोप, SP ने हटाया थाना प्रभारी को, किया था घेराव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News





Be First to Comment