36 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण नदी नाले उफान पर लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे पुल पार
शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्रशासन के लिए ऐसे स्थानों पर अलग होने को कहा है
पर यहां पर कोई प्रशासन की देखरेख नहीं है और लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे महुआ नदी का पुल पार
पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर बहते बहते बचा वही एक गाय का बछड़ा एवं एक भैंस नदी के तेज बहाव में बह गए जो वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है
शिवपुरी: पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार तेज बारिश से शिवपुरी जिले की में अति वर्षा दर्ज की गई है इसी के तहत खनियांधाना,जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले थाना मायापुर के बूधोन राजापुर मे 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के तमाम नदी नाले उफान पर आ गए हैं वही ग्राम बूधौन राजापुर मे महुअर नदी भी उफान पर है महुअर नदी उफान के चलते राहगीर अपनी जान जोखिम मे डालकर नदी का पुल पार कर रहे है नदी का पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में बहते बहते बचा और इस तेज बहाव में एक गाय का बछड़ा एवं एक भैंस नदी के तेज बहाव में बह गए आप वीडियो के माध्यम से देख सकते है वही राहगीर पैदल भी नदी के पुल को पार कर रहे हैं पर यहां प्रशासन व मायापुर पुलिस अभी तक नहीं पहुंची और इन राहगीरों से पुल पार करने को मना नही गया और नाही यहां पर प्रशासन व मायापुर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई अगर प्रशासन यहां पर अलर्ट नहीं होता है तो यहां पर कोई बड़ी जनहानि की संभावना बनी हुई है पर प्रशासन मायापुर पुलिस अपनी गहरी निद्रा में सोए हुए हैं जब यहां पर कोई बड़ी जनहानि हो जाएगी तब प्रशासन बा पुलिस की निद्रा खुलेगी, अभी तक यह पर प्रशासन के द्वारा कोई इंतजाम नही किया गया है जिससे राहगीरों को नदी पार करने से रोका जा सके.

तेज बहाव में कर रहे थे पुल पार, ट्रैक्टर बचा, गाय का बछड़ा ,भैस नदी में बहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment