शिवपुरी: जिले में तेंदुए का डर अब तक ग्रामीण अंचल के लोगों को सताता था क्योंकि तेंदुए धीरे-धीरे हमलावर होते जा रहे है अब तक नरवर क्षेत्र में दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां तेंदुओं ने नरवर किला सहित एक बस्ती में घुसकर गाय को अपना शिकार बनाया था लेकिन अब कुछ तेंदुओं ने शहरी क्षेत्र में भी अपनी आमद दर्ज कराई है। एक मामला शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात का प्रकाश में आया है। जहां-जहां तेंदुओं के चार सदस्यीय परिवार शिवपुरी के बाजा घर के पास स्थित सिद्ध बाब भैंसासुर सरकार के मंदिर पर पहुंचे और मंदिर में घुसकर गौशाला में एक पेड़ से बंधे एक गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। तेंदुए ने बछड़े को खींच कर ले जाने का प्रयास भी किया लेकिन गाय का बछड़ा रस्सी से बंधा होने के चलते वह बछड़े को अपने साथ नहीं ले जा सके।
मंदिर के बाबा देवपुरी ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे के लगभग उन्हें गाय के रम्हाने की आवाज सुनाई दी। गाय की आवाज सुनकर वह जागे तो उन्हें पेड़ के पास चार तेंदुए नजर आए जो पेड़ से बंधे छोटे से गाय के बछड़े शिकार कर रहे थे। बाबा के अनुसार उन्होंने लोहे की सब्बल का डर दिखाकर उन्हें भगाया।
मंदिर में रहने वाले एक अन्य ने बताया कि एक तेंदुआ ने पहले तो बाबा की ओर ही हमले का प्रयास किया लेकिन वह पीछे से कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा तो तेंदुआ भाग गया। मंदिर में मौजूद नीरज राठौर ने बताया कि पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां तेंदुआ की चहल-कदमी देखी जा रही है। करीब महीने भर पहले जब वह रात्रि 8 बजे के लगभग मंदिर पर ही था तभी यहां तेंदुआ आया और मंदिर की बाउंड्री पर बैठा हुआ था। इसके अतिरिक्त 15 दिन पहले एक तेंदुआ सुबह चार बजे के आसपास मंदिर के अंदर बाबा की कुटिया के पास बैठा हुआ देखा गया था। नीरज के अनुसार उन्हें कुछ दिन पहले वन विभाग के कर्मचारियों को तेंदुआ की लगातार बढ़ रही चहलकदमी की बात बताई थी। बकौल नीरज उन फारेस्टकर्मियों ने बताया था कि लुधावली तरफ से जंगल में कुछ तेंदुए छोड़े गए हैं। उनके अनुसार चूंकि यह फारेस्ट की जगह है, ऐसे में यहां पर तेंदुए खुले घूम रहे हैं। नीरज ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही करबला के पास से तेंदुआ रोड क्रास करते हुए देखा गया था। तेंदुओं की दस्तक से इस क्षेत्र में भय का माहौल है।

तेंदुए ने किया गाय के बछड़े का शिकार, लोगों में भी दहशत का माहौल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment