शिवपुरी: जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। बीती रात से ही वर्षा हो रही है, बदरवास तहसील के घुरबार गांव में एक किसान का कच्चा मकान उस समय ऊपर गिर गया जब वह अपनी गाय का दूध निकाल रहा था। इस हादसे में किसान बुरी तरह घायल हो गया जिसे तत्काल बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसका हाथ भी फ्रेक्चर बताया है। फिलहाल किसान का इलाज जारी है, वहीं इस हादसे में गाय की मौत भी हुई है साथ ही एक भैंस भी घायल हुई है।
जानकारी के अनुसार घुरबार का रहने वाला किसान सीताराम यादव उम्र 50 वर्ष अपने घर के पास गाय और भैंस बाँधने के लिए बनाये गए कमरे में आज सुबह गाय का दूध दोहने गया हुआ था। गाय के साथ एक भैंस भी उसी कच्चे कमरे बंधी हुई थी। इसी दौरान कच्चे कमरे की दीवार ढह जाने ने कच्चे मकान की छत किसान सीताराम यादव के ऊपर भरभरा कर गिर पड़ी।
इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, इस हादसे में गाय की मौत हो गई, वहीं एक भैंस भी दबने से घायल हुई। आवाज सुन पहुंचे परिजनों ने मलबे में दबे किसान सहित गाय और भैंस को निकाला। इस हादसे में गाय की मोके पर ही मौत हो गई। एक भैंस भी जख्मी हुई है। आनन-फानन में परिजन सीताराम को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। सीताराम का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी सम्भवता कच्चे कमरे के नीम में पानी बैठ गया होगा जिसके चलते दीवार ढह गई।

घुरबार में गाय का दूध निकाल रहे किसान के ऊपर गिरा मकान, गाय की हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment