Press "Enter" to skip to content

नलों से निकल रहा गंदा पानी, गंदा पानी कैसे आ रहा नहीं लेता कोई सुध / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की पॉश श्रीराम कॉलोनी में रविवार की सुबह गंदे पानी की सप्लाई हुई। चार दिन में पहले भी नलों में गंदा पानी आया था। दूसरी बार गंदा पानी आने से लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि पीना तो यह पानी कपड़े धोने लायक भी नहीं है।

श्रीराम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि चार दिन पहले सिंध के पानी सप्लाई दी थी। उस दौरान मटमैला पानी आया था। तीन दिन छोड़ा नल सप्लाई मिल पाती है। लेकिन इस बार फिर से गंदा पानी आ गया। पीने से लेकर कपड़े व बर्तन आदि धोने के लिए दूसरी जगह से व्यवस्था करना पड़ रही है। गंदे पानी की सप्लाई कैसे हो रही है, कोई सुध लेने नहीं आ रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!