शिवपुरी: आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद आज अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुँचे जहां संगठन और समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान चंद्र शेखर आजाद ने शहर के गांधी पार्क में आयोजित एससी एसटी, ओबीसी, मुस्लिम एकता सम्मेलन में सम्मलित हुए इस दोरान चंद्रशेखर आजाद ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा बाबा साहब ने अपने चार बच्चे हमारे लिए कुर्बान कर दिए और अब हम उनके लिए क्या कर पा रहे हैं। यदि हम उनका सपना पूरा नहीं कर पाए तो हम उनकी नालायक औलादें हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हमें अब अपने पैरों पर खड़े होना ही है अब हमें बैसाखियों का सहारा नहीं चाहिए हमें अपनी खुदकी ताकत बनाना है। सम्बोधन के दौरान आजाद ने कहा कि अन्याय दलितों, मुस्लिमों, सिखों और ईसाईयों के साथ जो अन्याय हो रहा है उस अन्याय के खिलाफ आबाज उठाकर हमें उनकी आबाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि कम से कम एक घंटे का समय रोज निकालकर पीड़ितों और शोषितों की मदद अवश्य करें जिसके बाद आपको कोई हरा नहीं सकता। हमारा एक विधायक सत्ता के 100 विधायकों पर भारी पड़ेगा। आजाद समाज पार्टी के 2023 विधानसभा चुनाव के लड़ने के विषय में उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा और कांग्रेस से संतुष्ट नहीं हैं वे आजाद समाज पार्टी में शामिल हो रहे हैं राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है। अभी हमें अपना बल और संगठन मजबूत करना है इसलिए 2023 के बारे में स्पष्ट नहीं कह सकते हैं। हालांकि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दौरे कर रहे हैं इन दौरों को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

हर रोज एक घंटे का समय निकालकर करें शोषितो की मदद चद्रशेखर आजाद, शिवपुरी पहुँचे चंद्रशेखर आजाद महासम्मेलन को किया संबोधित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment