Press "Enter" to skip to content

बस ड्राइवर की लापरवाही: 4 फुट उफ़नते नाले से पार कराई यात्रियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: बिजरौनी गांव में गुना जा रही बालाजी बस सर्विस की यात्री बस के चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डाल कर चार फीट ऊपर बह रहे नाले में बस डाल कर पुल पार करवाया। हालांकि किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई। बस किसी तरह पुल के पार निकल गई। ऐसे में अगर कोई घटना घटित हो जाती तो कइयों जान भी जा सकती थी। गौरतलब तलब है कि जिला न्यायधीश अक्षय कुमार सिंह ने जिले में नदी, नाले, जलप्रपात आदि जलभराव वाले जगहों पर धारा 144 लगाकर जन हानि को रोकने के लिए आम लोगों का आना जाना प्रतिबंधित कर रखा है। शिवपुरी में बस चालक का यह वीडियो निश्चित ही नियमों की अवहेलना करता हुआ दिखाई दे रहा है।

जिले में लगी है धारा 144

ऐसी घटना शिवपुरी में न हो इसी के चलते शिवपुरी आरटीओ ने स्पष्ट रूप से आदेश जारी किए हैं कि कोई भी वाहन चालक उफनते नदी नाले से वाहन नहीं निकलेगा। इज़के बाबजूद यहां बस चालक समय बचाने और अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

अन्य जिलों में भी हुई ऐसी घटनाएं

मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश के नदी नाले उफान पर हैं एहतियातन के तौर पर प्रदेश सरकार से लेकर जिला प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि उफनते नदी नालों से दूर रहें। इसके बावजूद ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें नदी नालों को पार करने के दौरान कई लोगों की जान चली गई है। इसके अतिरिक्त देश सहित प्रदेश से ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें बस चालकों की लापरवाही से बस उफनती नदी नालों में समा गई हैं और उनमें दर्जनों लोग सिर्फ एक लापरवाही के कारण काल के गाल में समा गई हैं। हाल ही में धार जिले में नर्मदा नदी में एक बस हादसे का शिकार हुई थी जिसमें कई जान चली गईं थी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!